Breaking News
दो वारंटियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा न्यायालय     |     बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची राहत, विधायक ने बांटी राहत किट     |     कनहर नदी में मछली पकड़ने के लिए नाव लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• हत्या समेत अन्य मामलों में दर्ज था मुकदमा, खुटहां बाईपास तिराहे से दबोचा

घोरावल(सोनभद्र)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घोरावल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त चन्द्रशेखर उर्फ मखंचू मौर्य पुत्र छोटे लाल, निवासी पड़रिया, थाना सन्तनगर, जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 38 वर्षीय अभियुक्त को बुधवार सुबह 06:35 बजे खुटहां बाईपास तिराहे से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना घोरावल में मु0अ0सं0 208/2026 के तहत धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत मुकदमा दर्ज था।

• हत्या समेत दो मामलों में दर्ज है आपराधिक इतिहास, पुलिस ने शुरू की अग्रिम कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 63/2026 में धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत भी मुकदमा थाना घोरावल में दर्ज है। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में कांस्टेबल मो0 आकिफ, हरिश्याम और शिवमंगल यादव शामिल रहे। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।





Top