SVG इण्डिया न्यूज रूम
घोरावल(सोनभद्र)। घोरावल तहसील क्षेत्र के ग्राम बेलवनिया में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य पहुंचे और प्रभावित परिवारों के बीच राहत किट का वितरण किया। विधायक ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी ली तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।