Breaking News
दो वारंटियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा न्यायालय     |     बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची राहत, विधायक ने बांटी राहत किट     |     कनहर नदी में मछली पकड़ने के लिए नाव लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र में वांछित एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार की सुबह दो वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर दुद्धी न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, आरक्षी देव करन, साहिल श्रीवास्तव और वाहन चालक भानु प्रताप यादव की टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार वारंटी नगीना पुत्र वंशी गुप्ता निवासी महरीकला, मु.अ.सं. 2580/08, धारा 5/26 वन अधिनियम में वांछित था और मुकदमे की नियत तिथि पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था।

• जारी वारंट के अनुपालन में दोनों आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार नगीना के विरुद्ध दुद्धी न्यायालय से जारी वारंट के आदेश के अनुपालन में उसे घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं मु.अ.सं. 1060/19, डब्ल्यूएम एक्ट से संबंधित वांछित वारंटी राजेश पुत्र नथुनी प्रसाद निवासी पिंडारी को भी जारी वारंट के तहत उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। पुलिस ने बताया कि दोनों वारंटियों के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई तथा गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।





Top