Breaking News
खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर सोन नदी, डीएम-एसपी ने तटवर्ती बस्तियों का किया निरीक्षण     |     बाणसागर से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने पर बढ़ेगा सोन नदी का जलस्तर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी     |     किसानों की सुविधा के लिए बढ़ेंगे धान क्रय केन्द्र, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

डेढ़ वर्ष से फरार आरोपियों के घर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर चस्पा किया न्यायालय का इश्तेहार

विंढमगंज(सोनभद्र)। दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। नगर उंटारी महिला थाना कांड संख्या 05/2025, दिनांक 12 मार्च 2025 में आरोपी कमल हसन और नसीमा बीबी के खिलाफ न्यायालय नगर उंटारी, गढ़वा द्वारा इश्तेहार जारी किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गिरफ्तारी के भय से करीब डेढ़ वर्षों से फरार चल रहे हैं। गुरुवार को नगर उंटारी महिला थाना पुलिस ने विंढमगंज थाना पुलिस के सहयोग से महुली गांव स्थित आरोपियों के घर पहुंचकर डुगडुगी बजवाई और न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार चस्पा किया।

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को दोनों आरोपियों के फरार होने की जानकारी देते हुए उनके संबंध में कोई सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की। साथ ही आरोपियों को शीघ्र न्यायालय नगर उंटारी अथवा महिला थाना नगर उंटारी में आत्मसमर्पण करने की हिदायत दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक रुक्मिणी कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक गीता कुमारी तथा विंढमगंज थाना का गश्ती दल मौजूद रहा। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।





Top