Breaking News
खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर सोन नदी, डीएम-एसपी ने तटवर्ती बस्तियों का किया निरीक्षण     |     बाणसागर से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने पर बढ़ेगा सोन नदी का जलस्तर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी     |     किसानों की सुविधा के लिए बढ़ेंगे धान क्रय केन्द्र, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

दुद्धी(सोनभद्र)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गंगेश पुत्र शिवनारायण, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी ग्राम कादल, थाना दुद्धी, सोनभद्र के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना दुद्धी में मु0अ0सं0 194/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1) व 191(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।

इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी पुलिस हिरासत में लिया। बाल अपचारी के विरुद्ध मु0अ0सं0 226/2026 में धारा 137(2), 127(3), 87, 65(1), 64(2)m बीएनएस तथा 3/4(2), 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों मामलों में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय सिंह, चन्दन गिरि, सुरेन्द्र यादव, श्यामानन्द यादव तथा कांस्टेबल आशुतोष पटेल शामिल रहे।





Top