Breaking News
खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर सोन नदी, डीएम-एसपी ने तटवर्ती बस्तियों का किया निरीक्षण     |     बाणसागर से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने पर बढ़ेगा सोन नदी का जलस्तर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी     |     किसानों की सुविधा के लिए बढ़ेंगे धान क्रय केन्द्र, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि बाणसागर बांध से अतिरिक्त जल छोड़े जाने के कारण सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए नदी, नालों एवं जलाशयों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं। विशेष रूप से सोन नदी के किनारे रहने वाले नागरिक सतर्क रहें और बच्चों व परिजनों को नदी के पास जाने से रोकें। उन्होंने कहा कि प्रशासन जलस्तर में होने वाले प्रत्येक बदलाव की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। नागरिक प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करें।

जिला प्रशासन द्वारा बाणसागर एवं रिहंद बांध से होने वाले जल प्रवाह को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से जल प्रबंधन किया जा रहा है। रिहंद बांध से डिस्चार्ज को नियंत्रित करते हुए बाणसागर से आने वाले अतिरिक्त पानी के कारण चोपन में जलस्तर एवं डिस्चार्ज में अत्यधिक वृद्धि को नियंत्रित रखने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने कहा कि पूरी स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जनपदवासियों से सतर्क रहने और सुरक्षा की दृष्टि से नदी के आसपास जाने से पूर्णतः बचने की अपील की गई है।





Top