Breaking News
बाबा साहब की मूर्ति खंडित, आरोपी हिरासत में पुलिस बोली- मानसिक रूप से विक्षिप्त है आरोपी     |     युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सनसनी     |     वायरल दावे की जांच: प्राथमिक विद्यालय मुठेर में सुचारु मिला पठन-पाठन, वायरल फोटो को बताया गया पुराना     |     
Share on

  रामबाबू संवाददाता

दुद्धी(सोनभद्र)। शुक्रवार को दुद्धी कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कस्बे के प्रमुख मंदिरों श्री राधा-कृष्ण मंदिर, संकटमोचन मंदिर, शिवाला शिव मंदिर, विष्णु मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर, पंचदेव मंदिर तथा शिवाजी तालाब स्थित शिव-हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, आरती, हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों और श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों से सजाया गया। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ ही मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठे।

अर्धरात्रि में भक्तों ने ‘जय कन्हैया लाल की’ और ‘नंद के आनंद भयो’ के जयकारों के साथ जमकर उत्सव मनाया और भजनों पर थिरकते नजर आए। कई परिवारों ने घरों में भी विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती की। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उपदेश और कर्मयोग के संदेश को वर्तमान जीवन के लिए प्रासंगिक बताते हुए उन्हें अपनाने का संकल्प लिया। नगर में सुबह से देर रात तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे। पर्व को लेकर स्थानीय पुलिस भी कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रही।


Blog single photo

.




Top