रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। थाना परिसर सहित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर, अजिरेश्वर धाम जरहा, बेड़िया हनुमान मंदिर और क्षेत्र के विभिन्न घरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। रिहंदेश्वर धाम को रंग-बिरंगी रोशनी और झालरों से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनी रही। परियोजना प्रमुख कार्यकारी निदेशक संजय असाटी, महिला मंडल अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक पीके नायक, अपर महाप्रबंधक एनएस कोरंगा, अपर महाप्रबंधक प्रोजेक्ट विजेंद्र कुमार मीना सहित अन्य अधिकारियों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना और आरती की। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जीसी साहू एवं उनकी पत्नी रोजालीन साहू मुख्य यजमान रहे। पंडित शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। शाम सात से नौ बजे तक बच्चों के लिए राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 50 से अधिक बच्चों ने राधा और श्रीकृष्ण का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।
• मध्यरात्रि में जन्म के साथ गूंजे जयकारे, भजन-कीर्तन से रातभर भक्तिमय रहा परिसर
रात नौ बजे से मध्यरात्रि तक स्थानीय कलाकार उदय उपाध्याय, मिथिलेश शर्मा, सुभाष चंद्र गुप्ता, अज्ञात मिश्रा और पवन कश्यप ने आधुनिक वाद्ययंत्रों के साथ भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियां दीं। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद आरती और सोहर का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी अनंत मोहन ने बताया कि रूप सज्जा प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना था। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, जीसी साहू, आरएन वर्मा, मनोज रंजन, राकेश राय, एसएन पाठक, संजय कुमार, एसकेबी पाठक, रामजी द्विवेदी, अनिल त्रिपाठी, रिंकेश उपाध्याय, रामानंद यादव, अवनीश पांडे और योगेश पांडे समेत अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। वहीं थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर जन्माष्टमी मनाई। इस दौरान सुधीर कुमार सिंह रेंजर जरहा, अमरेश तिवारी, पवन कुमार मिश्र, राजेंद्र कुमार साहू, रामाज्ञा सिंह, बद्रीनाथ और श्रीराम यादव समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
.