Breaking News
बाबा साहब की मूर्ति खंडित, आरोपी हिरासत में पुलिस बोली- मानसिक रूप से विक्षिप्त है आरोपी     |     युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सनसनी     |     वायरल दावे की जांच: प्राथमिक विद्यालय मुठेर में सुचारु मिला पठन-पाठन, वायरल फोटो को बताया गया पुराना     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुठेर में शनिवार को पठन-पाठन सुचारु रूप से संचालित होता नजर आया। विद्यालय परिसर में कहीं भी जलजमाव की स्थिति नहीं मिली। दरअसल, 4 सितंबर को विद्यालय परिसर में भारी जलजमाव की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसे वर्तमान समय का बताकर प्रसारित किया गया था। फोटो वायरल होने के बाद विद्यालय में जलजमाव और पठन-पाठन प्रभावित होने को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई थी। पड़ताल के दौरान सामने आया कि वायरल फोटो वर्तमान की नहीं, बल्कि पिछले वर्ष की है।


Blog single photo

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार सोनकर ने वायरल फोटो के संबंध में बताया कि उक्त फोटो पिछले साल का है, जिसे इस बार का बताकर वायरल किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्यालय नियमित रूप से संचालित हो रहा है और पठन-पाठन के साथ अन्य विभागीय कार्य भी किए जा रहे हैं। शनिवार को विद्यालय परिसर में किसी प्रकार का जलजमाव नहीं मिला और शिक्षण कार्य सामान्य रूप से चलता हुआ नजर आया।

Blog single photo

.

Blog single photo

.

Blog single photo

.




Top