Breaking News
बाबा साहब की मूर्ति खंडित, आरोपी हिरासत में पुलिस बोली- मानसिक रूप से विक्षिप्त है आरोपी     |     युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सनसनी     |     वायरल दावे की जांच: प्राथमिक विद्यालय मुठेर में सुचारु मिला पठन-पाठन, वायरल फोटो को बताया गया पुराना     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। बाबा साहब की मूर्ति खंडित किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला चोपन थाना क्षेत्र के मार्कुण्डी गांव के ओवरी टोला का है। सूचना मिलते ही चोपन थाना प्रभारी के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है और लंबे समय से इसी मूर्ति पर जाकर पूजा करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले मूर्ति पर माला-फूल चढ़ाकर पूजा की और इसके कुछ देर बाद पत्थर से मूर्ति पर प्रहार कर दिया, जिससे मूर्ति का हाथ खंडित हो गया। फिलहाल मौके पर पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस ने क्षतिग्रस्त मूर्ति के स्थान पर दूसरी मूर्ति स्थापित कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

बाबा साहब की मूर्ति... जहां रोजाना पूजा और श्रद्धा का माहौल रहता था, वहीं अचानक मूर्ति खंडित होने की घटना से इलाके में हलचल मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही चोपन थाना प्रभारी के साथ सीओ रणधीर मिश्रा खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से बाबा साहब की मूर्ति पर जाकर माला-फूल चढ़ाता था और पूजा करता था। घटना के दिन भी आरोपी पहले मूर्ति के पास पहुंचा और माला-फूल चढ़ाकर पूजा की। इसके कुछ देर बाद उसने हाथ में पत्थर उठाया और मूर्ति पर प्रहार कर दिया। पत्थर से किए गए प्रहार में बाबा साहब की मूर्ति का हाथ खंडित हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ के मुताबिक घटनास्थल पर पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है और किसी तरह की लॉ एंड ऑर्डर की समस्या नहीं है। वहीं पुलिस प्रशासन ने क्षतिग्रस्त मूर्ति के स्थान पर दूसरी मूर्ति स्थापित कराने की भी पहल शुरू कर दी है। इसके लिए मूर्ति का ऑर्डर दिया जा चुका है और जल्द ही मौके पर दूसरी मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी।





Top