Breaking News
01 क्विंटल 38 किलो डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार     |     निजी अस्पताल के 4 डॉक्टरों के विरुद्ध कोर्ट ने दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश     |     धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• एसपी अभिषेक वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी की उपस्थिति में पुलिस परिवार ने की पूजा-अर्चना, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

चुर्क(सोनभद्र)। रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क परिसर में 04/05 सितंबर की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारीजनों ने भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं आरती की। पुलिस लाइन स्थित मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी और बाल गोपाल का भव्य श्रृंगार किया गया। भक्ति गीतों और श्रीकृष्ण भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

• बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, एसपी ने दिया सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने का संदेश

कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जीवन प्रसंगों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, कर्तव्य, धर्म और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व प्रेम, सौहार्द, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिवारीजन मौजूद रहे।





Top