वीरेंद्र कुमार संवाददाता
विंढमगंज/सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अवैध गांजा तस्करी से संबंधित मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में शनिवार 5 सितंबर 2026 को थानाध्यक्ष विंढमगंज के निर्देश पर उपनिरीक्षक जयप्रकाश राम मय पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। टीम ने थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र में पंजीकृत मु0अ0सं0-190/2026, धारा 8/20 व 60 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ज्ञानेन्द्र कुमार पुत्र नागेन्द्र कुमार, निवासी नंदी बाबा मंदिर के पास नई बस्ती, थाना राधानगर, जनपद फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।