रघुराज सिंह संवाददाता
सोनभद्र/बीजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहा टोला राजो के फरार चल रहे एक वारंटी को शनिवार की सुबह उसके घर से गिरप्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम सभा जरहा टोला राजो के ताज मुहम्मद उर्फ जालिम खा को बभनी थाने में दर्ज मु स 568/2024 बी एन एस की धारा 147 के तहत सोनभद्र न्यायालय के द्वारा जारी वारंट के तहत गिरप्तार किया गया।वांक्षित वारंटी अभियुक्त मुकदमे के नियत तिथि पर उपस्थित नहीं हो रहा था जिसे शनिवार को गिरप्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी के समय सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा निर्देश का पालन किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीनानाथ आरक्षी के के गुप्ता शामिल रहे।