रघुराज सिंह संवाददाता
सोनभद्र/बीजपुर। नाशिक से लोड कर एक ट्रक प्याज धनबाद जानें के लिए निकला। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से ट्रक में लगा जीपीयस डिस्कनेक्ट कर रास्ता बदल दिया। महाराष्ट्र पुलिस शिकायत कर्ता के आधार पर मोबाईल की लोकेशन के आधार पर जांच में बभनी से बीजपुर तक जांच में पहुंची तदोपरांत पता चला की बभनी थाना क्षेत्र के चपकी मोड़ पर एक दुकान पर ट्रक खड़ा कर बभनी बाजार, चपकी,बीजपुर बाजार सहित अन्य चिह्नित दुकानों पर पिकप के माध्यम से प्याज की बिक्री कर सरगना ट्रक सहित रफूचक्कर हो गए। गत दिनो महाराष्ट्र पुलिस खोजबीन व जांच पड़ताल करने बभनी,बीजपुर के थाना क्षेत्रों में पहुंची थी। इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नाशिक से धनबाद के लिए एक ट्रक प्याज जा रहा था। जिसकी जांच पड़ताल पड़ताल में महाराष्ट्र पुलिस आई थी। जो बभनी, बीजपुर क्षेत्र में कुछ दुकानदारों के यहां बिक्री का मामला प्रकाश में आया है।