यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता
डाला(सोनभद्र)। अडाणी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अडाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित अडाणी कौशल विकास केन्द्र के प्रशिक्षुओं को तीन माह के असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण के उपरांत नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। उपायुक्त उद्योग बिनोद कुमार चौधरी और साइट सीएसआर हेड मनोज चौबे ने संयुक्त रूप से पांच प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर युवाओं एवं उनके परिजनों में खुशी का माहौल रहा।
• ₹21,566 मासिक मानदेय पर मिली नौकरी, आगे भी प्रशिक्षण जारी रखने का दावा
अडाणी फाउंडेशन के साइट सीएसआर हेड मनोज चौबे ने बताया कि पांच युवाओं का चयन हरियाणा की एक प्रतिष्ठित कंपनी में असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन के पद पर हुआ है, जहां उन्हें 21,566 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। उन्होंने कहा कि कौशल विकास केन्द्र के माध्यम से आगे भी युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम में अडाणी कौशल विकास केन्द्र की ओर से सतेंद्र, अर्पित दुबे, प्रशिक्षक योगेन्द्र शर्मा, नीलम मोदनवाल सहित प्रशिक्षुओं के परिवारजन मौजूद रहे।