Breaking News
01 क्विंटल 38 किलो डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार     |     निजी अस्पताल के 4 डॉक्टरों के विरुद्ध कोर्ट ने दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश     |     धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर किया सम्मानित

घोरावल(सोनभद्र)। शिक्षक दिवस के अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र घोरावल में शिक्षक सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मियों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होने के साथ ही समाज का आईना भी होता है। शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ उनमें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित कर समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिक्षकों के समर्पण की सराहना, सम्मान को बेहतर कार्य की प्रेरणा बताया

समारोह में शिक्षकगण में अशोक त्रिपाठी राजकुमार पांडेय, कौसर जहां सिद्दीकी, संजय मिश्रा, राजीव कुमार, राजेश बैस, कृष्ण कुमार, शिव शंकर, अशोक चौबे, अशोक सन्यासी सहित कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा दिवाकर त्रिपाठी, उमेश दूबे, शिक्षामित्र नीलम, राजकुमारी एवं अशोक चौबे, अनुदेशक शिवांकर त्रिपाठी समेत शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मियों को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान मिला। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष कौसर जहां सिद्दीकी, एसआरजी विनोद कुमार, यूटा जिलाध्यक्ष केके सिंह तथा एआरपी अनिल प्रजापति, मयंक दूबे एवं धनंजय द्विवेदी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन एआरपी मयंक दूबे ने किया। सम्मानित शिक्षकों ने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।


Blog single photo


Blog single photo

.




Top