रामबाबू संवाददाता
दुद्धी(सोनभद्र)। प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह मय पुलिस टीम रजखड़ तिराहे पर अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि विंढमगंज की ओर से सफेद रंग की आर्टिका कार संख्या UP16-GT4953 आ रही है, जिसमें संदिग्ध मादक पदार्थ लदा हुआ है और वाहन हाथीनाला की ओर जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। कार से 09 प्लास्टिक की बोरियों में कुल 01 क्विंटल 38 किलो 538 ग्राम अवैध डोडा बरामद हुआ।
• आर्टिका कार और दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिए
पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त आर्टिका कार तथा दो मोबाइल फोन को कब्जे में लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनूप साहू पुत्र दीनानाथ, उम्र करीब 31 वर्ष, निवासी नई बस्ती खलीलपुर रोड, थाना सीबीगंज, जनपद बरेली तथा राहुल पुत्र छत्रपाल मौर्या, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी ग्राम नन्दोसी, थाना सीबीगंज, जनपद बरेली के रूप में हुई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक संजय सिंह, हरिकेश राम आजाद, रामसजीवन, हेड कांस्टेबल राजेश सिंह, कांस्टेबल शिवम अहिरवार, अरविन्द कुमार यादव, सौरभ पाण्डेय और सुनील सरोज शामिल रहे।