Breaking News
मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, जांघ शरीर से हुई अलग     |     बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी, कोन अव्वल तो नगवां सबसे पीछे     |     वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, मचा हड़कंप     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• अगस्त की समीक्षा में जिले का औसत 66.65 प्रतिशत, चोपन दूसरे और बभनी तीसरे स्थान पर

सोनभद्र। जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग ने अगस्त माह की विकासखंडवार प्रशासनिक एवं शैक्षणिक समीक्षा वरीयता सूची जारी की है। जिला कार्ययोजना प्रगति निगरानी पटल के अनुसार अगस्त में जिले का औसत प्राप्तांक 66.65 प्रतिशत रहा। कोन विकासखंड ने 77.58 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चोपन दूसरे और बभनी तीसरे स्थान पर रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने कोन के खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार, चोपन के लोकेश कुमार मिश्र और बभनी के सुनील कुमार को बधाई दी। वहीं करमा, दुद्धी और नगवां क्रमशः आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर रहे। निपुण भारत अभियान के अधिगम स्तर एवं मूल्यांकन में कोन और चोपन आगे रहे, जबकि छात्र नामांकन व प्रोन्नति में बभनी, चतरा और कोन ने 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया।

• अप्रैल के 39.03 से अगस्त में 66.65 अंक पहुंचा जिले का प्रदर्शन, नगवां की सबसे बड़ी गिरावट

अप्रैल से अगस्त के बीच जिले के औसत प्राप्तांक में 27.62 अंकों का सुधार हुआ। कोन ने अप्रैल, मई, जुलाई और अगस्त की समीक्षा में लगातार प्रथम स्थान बनाए रखा, जबकि चोपन ने इस अवधि में सर्वाधिक 34.37 अंकों की संचयी वृद्धि दर्ज की। इसके विपरीत नगवां का प्रदर्शन सबसे अधिक चिंताजनक रहा, जो अप्रैल में दूसरे स्थान पर था और अगस्त में आठ पायदान खिसककर अंतिम स्थान पर पहुंच गया। नगवां की वृद्धि भी महज 17.47 अंक रही, जो जिले में सबसे कम है। दुद्धी के प्राप्तांक में 29.67 अंकों का सुधार होने के बावजूद वह नौवें स्थान पर रहा। विभाग ने अंतिम पायदानों पर रहने वाले विकासखंडों के कमजोर संकेतकों की गहन समीक्षा कर प्रदर्शन में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।


Blog single photo

.




Top