Breaking News
मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, जांघ शरीर से हुई अलग     |     बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी, कोन अव्वल तो नगवां सबसे पीछे     |     वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, मचा हड़कंप     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

दर्दनाक हादसे से मचा हड़कंप, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर

ओबरा,सोनभद्र। रविवार को ओबरा क्षेत्र के बिल्ली गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब आत्माराम आईटीआई कॉलेज के सामने रेलवे लाइन के पास एक युवक अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में युवक बबलू भारती (पुत्र रामबली), निवासी बिल्ली गांव, गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक रेलवे लाइन की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि युवक की जांघ शरीर से अलग हो गई, जबकि वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर तड़पता रहा।

युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। दर्दनाक मंजर देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए रॉबर्ट्सगंज स्थित सरकारी अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक रेलवे लाइन तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और दुर्घटना कैसे हुई, इसको लेकर प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है।





Top