रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अलग-अलग मामलों में वांछित चार वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया। दुद्धी न्यायालय में चल रहे मुकदमों में नियत तारीखों पर लंबे समय से उपस्थित नहीं होने के कारण न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए गए थे। वारंट के आधार पर पुलिस ने चंद्रिका पुत्र तुलसी निवासी झीलों, लक्ष्मण पुत्र राम स्वरूप निवासी झीलों, शिवजी चौरसिया पुत्र बेचन चौरसिया निवासी बीजपुर तथा राजकुमार उर्फ संतोष पुत्र राजनाथ निवासी बीजपुर पुनर्वास को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देने के बाद सभी को दुद्धी न्यायालय रवाना किया गया।
• गिरफ्तारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन
प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चारों वारंटी दर्ज मुकदमों की नियत तिथि पर लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनके विरुद्ध वारंट जारी हुए थे। वारंट के अनुपालन में चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेश-निर्देशों का अनुपालन करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल भानुप्रताप यादव, कांस्टेबल निखिल उपाध्याय और मनीष कुमार शामिल रहे।