रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। ग्राम पंचायत पिंडारी के टोला बूड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के चयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्याम सुंदर जायसवाल ने की। सर्वसम्मति से श्याम सुंदर जायसवाल को पुनः दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा संदीप कुमार, अरविंद जायसवाल, प्रधान अध्यक्ष, प्रवीण कुमार, अश्वीन जायसवाल और दीपक जायसवाल को उपाध्यक्ष, गुलाब चंद व अरविंद कुमार कोषाध्यक्ष तथा आशुतोष जायसवाल व अमन जायसवाल को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया।
• पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारियां
भुनेश्वर प्रसाद, रविंद्र कुमार व ओमप्रकाश जायसवाल को संचालक मंत्री, अनिल कुमार व सुभाषचंद्र जायसवाल को उपसंचालक मंत्री, सत्यानंद जायसवाल, व्यास जी व जिलेदार को मंत्री, संदीप कुमार द्वितीय व विष्णु दयाल को महामंत्री तथा गंगासागर जायसवाल व विजय बहादुर को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। रामभरोस, संजय शर्मा व रमेश जायसवाल को उपसंगठन मंत्री, रिशु शर्मा, विमलेश व अंकित कुमार को व्यवस्थापक मंत्री, विनोद जायसवाल, श्यामबाबू जायसवाल व अनिमेष कुमार को उपव्यवस्थापक मंत्री, लालचंद जायसवाल, उदयनारायण व महेंद्र जायसवाल को संरक्षक तथा कप्तान उर्फ कृष्ण, रामनारायण व प्रदीप जायसवाल द्वितीय को सूचना प्रसारण मंत्री बनाया गया। बैठक में मौजूद सभी युवाओं ने एकमत होकर दुर्गा पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।