Breaking News
दिल्ली हादसे में सोनभद्र के अभिषेक की मौत, घर पर ताला और मोहल्ले में पसरा मातम     |     पांडू नदी में डूबने से आठ वर्षीय छात्र की मौत     |     होनहारों की परख बनी संकुल स्तरीय मेधावी परीक्षा     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• घोरावल पुलिस ने विभिन्न मुकदमों में वांछित आरोपियों के खिलाफ की त्वरित कार्रवाई

घोरावल(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत घोरावल पुलिस ने विभिन्न मुकदमों में वांछित पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूपवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना घोरावल बुजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में पिंटू कोल पुत्र छोटे कोल निवासी खड़देउर, थाना घोरावल, उम्र करीब 32 वर्ष, संजय पुत्र मोती लाल निवासी कोहरिया, थाना घोरावल, अजय पुत्र श्याम लाल धरकार निवासी ग्राम महांव, थाना घोरावल, उम्र करीब 35 वर्ष, पप्पू उर्फ भूवर पुत्र स्व. भगवानदास निवासी करीबरवा, थाना घोरावल, उम्र करीब 25 वर्ष तथा राकेश पुत्र शंकर निवासी बेलवनिया, थाना घोरावल, उम्र करीब 36 वर्ष शामिल हैं।

• अलग-अलग मामलों में वांछित थे आरोपी, पुलिस टीम ने दबोचकर भेजा न्यायालय

पुलिस के अनुसार पांचों आरोपी विभिन्न मुकदमों में न्यायालय से जारी वारंट के चलते वांछित चल रहे थे। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में उ0नि0 कविन्द्र सिंह यादव चौकी प्रभारी शिवद्वार, उ0नि0 सुभाष चन्द्र यादव थाना घोरावल, उ0नि0 राजेश यादव थाना घोरावल तथा हे0का0 रणजीत यादव शामिल रहे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांचों वारंटियों को गिरफ्तार किया और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद 07 सितम्बर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।





Top