नीतीश कुमार की रिपोर्ट
कोन(सोनभद्र)। कोन कस्बे में सोमवार को पांडू नदी में डूबने से आठ वर्षीय छात्र शौर्य कुमार की मौत हो गई। शौर्य हरिजन बस्ती का रहने वाला था और सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा दो में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक, सोमवार को स्कूल से घर लौटने के बाद शौर्य कपड़े बदलकर पांडू नदी में नहाने चला गया। पुलिया के पास नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
• पुलिस ने नदी से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शौर्य के शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया छात्र की मौत पांडू नदी में डूबने से हुई है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
,