Breaking News
दिल्ली हादसे में सोनभद्र के अभिषेक की मौत, घर पर ताला और मोहल्ले में पसरा मातम     |     पांडू नदी में डूबने से आठ वर्षीय छात्र की मौत     |     होनहारों की परख बनी संकुल स्तरीय मेधावी परीक्षा     |     
Share on

  नीतीश कुमार की रिपोर्ट

सोनभद्र। दिल्ली में हुए दर्दनाक हादसे ने सोनभद्र के एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं। पांच मंजिला इमारत के धराशायी होने के बाद मलबे में चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान के दौरान सोनभद्र निवासी अभिषेक का शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त होने के बाद जैसे ही परिजनों को अभिषेक की मौत की खबर मिली, परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में कुछ दिन पहले तक अपनों की आवाजें गूंजती थीं, आज वहां ताला लगा है और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। अभिषेक अपने माता पिता की तीन संतानों में सबसे छोटा था और पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट में अपने माता पिता के साथ रहता था। हादसे की खबर ने परिवार के साथ साथ अभिषेक को जानने वालों को भी झकझोर कर रख दिया है।

बीते रविवार को दिल्ली में पांच मंजिला इमारत अचानक धराशायी हो गई थी। हादसे के बाद मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसी दौरान मलबे से सोनभद्र निवासी अभिषेक का शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त होने के बाद दिल्ली से परिजनों को इसकी सूचना दी गई तो रेणुकूट स्थित घर में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने परिवार में तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई राजस्थान के कोटा में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि बहन की शादी हो चुकी है। अभिषेक अपने माता पिता के साथ रेणुकूट में रहता था। रक्षाबंधन के मौके पर अभिषेक की मां गांव गई हुई थीं, जबकि पिता रेणुकूट में थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अभिषेक का शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। परिवार के लोग दिल्ली पहुंचकर शव को अपने घर लाने की तैयारी में जुटे हैं। इधर रेणुकूट स्थित घर पर ताला लगा है और मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। अभिषेक की मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है। पड़ोसी और परिचित अभिषेक से जुड़ी पुरानी यादों को याद कर भावुक हो रहे हैं। जिस अभिषेक को परिवार ने भविष्य के सपनों के साथ आगे बढ़ते देखा था, उसकी दर्दनाक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल दिल्ली हादसे में मौत का आंकड़ा छह बताया जा रहा है और मलबे में रेस्क्यू अभियान के दौरान अभिषेक का शव मिलने के बाद सोनभद्र के इस परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।





Top