यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता
सोनभद्र। में न्यायालय के आदेश के बाद चोपन पुलिस ने वांछित अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। धारा 82 और 83 BNSS के तहत पुलिस टीम अभियुक्त के घर पहुंची, लेकिन मौके पर अभियुक्त नहीं मिला और मकान पर ताला बंद मिला। इसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में घर के मुख्य दरवाजे पर नोटिस चस्पा किया और मुनादी कराकर अभियुक्त को न्यायालय के सामने उपस्थित होने की सार्वजनिक उद्घोषणा की।
मामला चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव का है, जहां न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम वांछित अभियुक्त संत कुमार तिवारी के घर पहुंची। अभियुक्त संत कुमार तिवारी के खिलाफ मुकदमा संख्या 372/19 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज है और न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी आदेश जारी किया गया है। पुलिस टीम जब अभियुक्त के घर पहुंची तो वह मौके पर मौजूद नहीं मिला और मकान पर ताला बंद पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद दो गवाहों की मौजूदगी में मकान के मुख्य दरवाजे पर न्यायालय के आदेश से संबंधित नोटिस चस्पा किया। साथ ही मुनादी कराते हुए सार्वजनिक रूप से उद्घोषणा की गई और अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की जानकारी दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब अभियुक्त पर न्यायालय के आदेश के अनुपालन का दबाव बढ़ गया है।