सौरभ की रिपोर्ट
सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने थाना घोरावल में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त असलम उर्फ कौशर कुरैशी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। अभियुक्त ग्राम डुमरी, पोस्ट कविलाशपुर, थाना दुर्गावती, जनपद भभुआ कैमूर (बिहार) का निवासी है और उसका हाल पता चैनपुर, कैमूर भभुआ, बिहार बताया गया है। उसके विरुद्ध थाना घोरावल में मु0अ0सं0-10/2026, धारा 61(2) बीएनएस एवं 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी के लिए जनपद पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
• सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी गोपनीय
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस टीम को वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्त के संबंध में सूचना जुटाने और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अभियुक्त के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।