Breaking News
थाना ओबरा प्रभारी का ट्रांसफर, नागेश सिंह को एसपी ने सौंपी कमान     |     अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर     |     वांछित अभियुक्त पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• हादसे के बाद सड़क किनारे पड़े मिले दोनों घायल, डायल 112 पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे स्थित विशाल बरगद के पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार हरनाकछार निवासी श्याम बिहारी (24) पुत्र लखन और मनीष कुमार (22) पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक महुली बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जोरूखाड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद दोनों घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े मिले।

• डायल 112 टीम ने तत्काल पहुंचाया सीएचसी, ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा उपायों की मांग की

इसी दौरान विंढमगंज थाना की ओर जा रही डायल 112 पीआरबी टीम की नजर घायलों पर पड़ी। कांस्टेबल मनीष कुमार, मनमोहन यादव और चालक विजय यादव ने तत्काल दोनों को पुलिस वाहन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाकर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल ले गए। स्थानीय लोगों ने पीआरबी टीम की तत्परता की सराहना करते हुए बताया कि जोरूखाड़ के इस स्थान पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। ग्रामीणों ने सड़क विभाग से दुर्घटना संभावित स्थल को चिन्हित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय कराने की मांग की है।





Top