Breaking News
कोल्ड ड्रिंक की आड़ में 65 लाख की अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़     |     डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित     |     जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, तीरंदाजी में आकाश प्रथम     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

बाहरी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को मतदान से 48 घंटे पहले छोड़ना होगा निर्वाचन क्षेत्र, होटल-लॉज में ठहरे लोगों का होगा सत्यापन

सोनभद्र। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी **चर्चित गौड़** ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में **उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026** के तहत वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव का कार्यक्रम जारी किया गया है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 23 अक्टूबर 2026 को मतदान निर्धारित है। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए **भारत निर्वाचन आयोग** के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

**• सीमाओं पर जांच चौकियां स्थापित कर वाहनों की आवाजाही पर रखी जाएगी नजर**

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन अभियान समाप्त होने के बाद संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के ऐसे राजनीतिक एवं पार्टी कार्यकर्ताओं तथा जुलूस और अभियान से जुड़े व्यक्तियों, जो उस निर्वाचन क्षेत्र के निवासी नहीं हैं, उन्हें मतदान से 48 घंटे पूर्व निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होगा। इसके लिए होटल, लॉज, अतिथिगृहों, कल्याण मंडपों एवं सामुदायिक भवनों में ठहरे व्यक्तियों की सूची का सत्यापन कराया जाएगा। निर्वाचन क्षेत्र की सीमाओं पर जांच चौकियां स्थापित कर बाहर से आने वाले वाहनों की आवाजाही पर सतर्क निगरानी रखी जाएगी। साथ ही व्यक्तियों एवं समूहों की पहचान सत्यापित कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक हैं या नहीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके।






Top