Breaking News
कोल्ड ड्रिंक की आड़ में 65 लाख की अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़     |     डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित     |     जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, तीरंदाजी में आकाश प्रथम     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को सिंचाई में लाभ की उम्मीद

बभनी(सोनभद्र)। विकास खंड बभनी के ग्राम परसा टोला में आदित्य बिरला ग्रुप की ओर से निर्मित चेकडैम का उद्घाटन समूह प्रमुख (प्रशिक्षण एवं विकास, ज्ञानोदय) नीलमणि सिंह ने किया। चेकडैम के उद्घाटन से ग्रामीणों में खुशी देखी गई। इस अवसर पर आदित्य बिरला ग्रुप के एचआर बीपी हेड अजय सिन्हा, सीएसआर प्रमुख अनिल कुमार झा, ग्रामीण विकास अधिकारी प्रदीप कुमार सोनी, रमाकांत, जीतू, मुख्य ब्लॉक संयोजक लालकेश कुशवाहा, शिवपूजन, रामचरण, अजहर इमाम, लालमन, विजय कुमार सोनी, पांडे, सोना प्रसाद, राम सिंह और राजकुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

• चेकडैम से भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद

कार्यक्रम में गांव के लगभग 50 किसानों ने भाग लिया। चेकडैम के निर्माण से वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिलने के साथ भूजल स्तर में सुधार और किसानों को कृषि कार्यों के लिए पानी की उपलब्धता में मदद मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की विकासपरक पहल को उपयोगी बताया। चेकडैम का निर्माण ग्रामीण क्षेत्र में जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।






Top