यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता
सोनभद्र। भारत के महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि डॉ. कलाम को भारत के महान वैज्ञानिक, ‘मिसाइल मैन’ और ‘जनता के राष्ट्रपति’ के रूप में जाना जाता है। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के विज्ञान, रक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित कर दिया। डॉ. कलाम का जीवन गरीबों, युवाओं और विद्यार्थियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
• अखिलेश यादव के कार्यकाल में शिक्षा और रक्षा क्षेत्र में हुए कार्यों का किया उल्लेख
राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ. कलाम के विचारों से प्रेरणा लेते हुए अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में रक्षा एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य किए और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए। संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, सरदार पारब्रह्म सिंह, अनिल प्रधान, फारूक अली, जिलानी, दयाराम मौर्य, कृष्णा पंडित, लल्लू भारती, आनंद पटेल, अभय यादव, सुभाष यादव और रामपति भारती सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने डॉ. कलाम को नमन करते हुए उनके विचारों और योगदान को याद किया।
.