वीरेंद्र कुमार संवाददाता
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान भागमन देवी (55 वर्ष), पत्नी रामलखन गोंड, निवासी तुनिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह पिछले करीब तीन महीने से केवाल निवासी विजय गोंड पुत्र जय रामा गोंड के यहां रह रही थीं। रात करीब नौ बजे रेलवे पोल संख्या 62/31 से 62/33 के मध्य अपलाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर विंढमगंज पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। महिला किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आईं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।