Breaking News
गोवंश तस्करी में इस्तेमाल दो वाहन जब्त करने का आदेश     |     तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी कार को मारी टक्कर     |     लोकतंत्र अपनाओ–अराजकता हटाओ के नारे के साथ अभाविप ने किया प्रदर्शन     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• धार्मिक मर्यादा पर उठे सवाल, पूजा समिति अध्यक्ष ने प्रतिबंध लगाने की बात कही

बीजपुर(सोनभद्र)। बखरिहवा बाजार में रामलीला मंच पर भोजपुरी गानों पर आर्केस्ट्रा डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद धार्मिक आयोजन की मर्यादा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद और सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि वीडियो दो से तीन दिन पुराना है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

• अध्यक्ष अमरेश तिवारी ने जताई असहमति, तत्काल प्रतिबंध लगाने की बात कही

इस संबंध में बखरिहवा पूजा समिति एवं रामलीला के अध्यक्ष अमरेश तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसे गानों पर आर्केस्ट्रा डांस नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि कमेटी के अन्य लोगों को भी आगाह कर इस तरह की गतिविधियों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाएगा। वहीं, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर रही है। रामलीला कमेटी के लोगों को भी हिदायत दी गई है कि धार्मिक आयोजन के मंच पर इस तरह की गतिविधियां सामने आने पर कार्रवाई की जा सकती है।





Top