Breaking News
धंधरौल बांध पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, डीएम - एसपी ने विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण || महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंडलायुक्त || न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम || त्योहार पर भी नहीं मिला मानदेय, शिक्षामित्रों में आक्रोश || छह जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सात जन्मों तक साथ निभाने की खाई कसम || सांप के काटने से छह वर्षीय छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम || मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष कैंप, एसडीएम ने किया निरीक्षण || रिहंदेश्वर धाम में सजी सांस्कृतिक संध्या, बाल कलाकारों ने बांधा समां || प्राचीन हनुमान मंदिर में दुर्गा पूजा का शुभारंभ || नवरात्र की सप्तमी पर निकली भव्य कलश यात्रा
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• मिशन शक्ति के तहत पूजा ने संभाली पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी, एएसपी बनने का सपना किया साझा

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस ने सराहनीय पहल की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में कंपोजिट विद्यालय मुसही की कक्षा सात की मेधावी छात्रा कुमारी पूजा, पुत्री राजेंद्र सोनकर को एक दिन के लिए सांकेतिक अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया। इस दौरान छात्रा का स्वागत कर पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट किया गया तथा प्रोत्साहन स्वरूप स्कूल बैग भी प्रदान किया गया। सांकेतिक अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में पूजा ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित थानों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही मिशन शक्ति केंद्र, साइबर क्राइम सेल और महिला सम्मान प्रकोष्ठ का निरीक्षण कर पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क के अभिलेखों और पीड़िताओं से संवाद की प्रक्रिया को भी समझा।

• पुलिस अधीक्षक बनने का सपना, मिला आगे बढ़ने का हौसला

इस अनूठे अनुभव से उत्साहित छात्रा पूजा ने भविष्य में पुलिस अधीक्षक बनने की आकांक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस पहल से उन्हें पुलिस की जिम्मेदारियों को समझने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने छात्रा को पुलिस की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक दायित्वों की जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं की नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर से दीपिका सिंह, जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा, सहायक अध्यापिका उत्तमा चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सोनभद्र पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति फेज-6.0 के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।




Second Advertisement
Second Advertisement

Top