Breaking News
धंधरौल बांध पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, डीएम - एसपी ने विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण || महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंडलायुक्त || न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम || त्योहार पर भी नहीं मिला मानदेय, शिक्षामित्रों में आक्रोश || छह जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सात जन्मों तक साथ निभाने की खाई कसम || सांप के काटने से छह वर्षीय छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम || मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष कैंप, एसडीएम ने किया निरीक्षण || रिहंदेश्वर धाम में सजी सांस्कृतिक संध्या, बाल कलाकारों ने बांधा समां || प्राचीन हनुमान मंदिर में दुर्गा पूजा का शुभारंभ || नवरात्र की सप्तमी पर निकली भव्य कलश यात्रा
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर रखी जाएगी नजर

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को बढ़ौली चौक पर सदर विधायक भूपेश चौबे एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फीता काटकर पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-पाठ भी कराया गया। पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना का उद्देश्य आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने, जनसुरक्षा मजबूत करने तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

केंद्र पर 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती रहेगी, जिससे जरूरत पड़ने पर लोगों को तत्काल सहायता मिल सकेगी। इसके साथ ही केंद्र एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी की जाएगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय सहित थाना रॉबर्ट्सगंज के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement

Top