शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सोनभद्र। जनपद में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाए रखने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आरक्षी एवं मुख्य आरक्षियों के स्थानांतरण किए हैं। इस स्थानांतरण प्रक्रिया में सामान्य प्रशासनिक आधार पर किए गए तबादलों के साथ-साथ ऐसे पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया है, जो एक ही थाने पर तीन वर्ष अथवा उससे अधिक समय से नियुक्त थे।
• पुलिस कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने पर जोर
पुलिस विभाग की इस प्रशासनिक व्यवस्था का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना, पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है। सोनभद्र पुलिस ने जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।