सौरभ की रिपोर्ट
सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ की अध्यक्षता में 14 अक्टूबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान (5 नवम्बर 2026) के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने, व्यापक प्रचार-प्रसार कराने और उनकी सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पेंशनर अपना जीवन प्रमाण-पत्र स्वयं या परिवार के किसी सदस्य के मोबाइल एप अथवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी जन सुविधा केंद्र, कंप्यूटर सेंटर या साइबर कैफे से भी यह सुविधा प्राप्त की जा सकती है। इस प्रक्रिया की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) एनआईसी सोनभद्र की वेबसाइट sonbhadra.nic.in पर उपलब्ध कराई गई है। पेंशनर इसे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं या कोषागार, सोनभद्र से प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को हेल्प डेस्क की सुविधा उपलब्ध कराने और पर्याप्त प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक पेंशनर इस सुविधा का लाभ उठा सकें और जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोषागार न जाना पड़े।