वीरेंद्र कुमार संवाददाता
विंढमगंज(सोनभद्र)। ग्राम पंचायत मुडिसेमर में शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सततवाहीनी नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर से ध्वनि विस्तारक यंत्रों और माता के जयकारों के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें मुख्य जजमान जय मौर्य और शंकरपाल के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु कलश लेकर शिव मंदिर से ब्रह्मवा पीपर के पास पहुंचे, जहां ग्राम देवता का विधि-विधान से आह्वान कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मालिया नदी तट पर पंडित शेष मणि पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरवाया। वहां से यात्रा पुनः दुर्गा पंडाल पहुंची, जहां पवित्र जल से भरे कलश को विधि-विधानपूर्वक स्थापित किया गया।
• कलश स्थापना के साथ शुरू हुई पूजा-अर्चना, जयकारों से गूंजा क्षेत्र
कलश स्थापना के साथ ही दुर्गा पंडाल में पूजा-अर्चना का शुभारंभ हो गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा। कलश यात्रा में सरजू प्रसाद यादव, राम मूरत यादव, उपेंद्र पासवान, बनवारी यादव, विजय कुशवाहा, सरवन कुमार, अमरेश कुमार, चंदन कुशवाहा, राकेश पासवान, रामकुमार यादव, प्रदीप कुमार, नीतीश मद्धेशिया, लवकुश पाल, अजय यादव, छोटू यादव, अंकित यादव, विकेश यादव, अनूप यादव, आकाश कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, सियाराम पासवान और अमित पासवान सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। महिलाओं, युवतियों और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।