Breaking News
धंधरौल बांध पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, डीएम - एसपी ने विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण || महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंडलायुक्त || न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम || त्योहार पर भी नहीं मिला मानदेय, शिक्षामित्रों में आक्रोश || छह जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सात जन्मों तक साथ निभाने की खाई कसम || सांप के काटने से छह वर्षीय छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम || मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष कैंप, एसडीएम ने किया निरीक्षण || रिहंदेश्वर धाम में सजी सांस्कृतिक संध्या, बाल कलाकारों ने बांधा समां || प्राचीन हनुमान मंदिर में दुर्गा पूजा का शुभारंभ || नवरात्र की सप्तमी पर निकली भव्य कलश यात्रा
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• मां दुर्गा के बाल स्वरूप ने मोहा मन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद परियोजना परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर के दुर्गा पूजा पंडाल में शारदीय नवरात्रि की महाषष्ठी के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख कार्यकारी निदेशक संजय असाटी, महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी तथा विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक हेमेश कुमार वार्ष्णेय एवं महिला मंडल की उपाध्यक्षा कीर्ति वार्ष्णेय के स्वागत के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन में पूजा समिति के अध्यक्ष एन.एस. कोरंगा, महासचिव विजेंद्र कुमार मीना, मानव संसाधन विभाग प्रमुख राजेश बोईपाई, अपर महाप्रबंधक ब्रजेश कुमार यादव, पी. लक्ष्मी तथा मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों ने सहभागिता की।


Blog single photo

• मनमोहक प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ माहौल

सांस्कृतिक संध्या में नवोदय मिशन एवं वेलफेयर के विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य, त्रिवेणी क्लब के बाल कलाकारों ने डांडिया नृत्य और डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने माता रानी के भजन पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कक्षा चार की छात्रा शिवांगी उपाध्याय रहीं, जिन्होंने मां दुर्गा का बाल स्वरूप धारण कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। केंद्रीय विद्यालय एवं सेंट जोसेफ की छात्राओं तथा कल्याण केंद्र की महिलाओं ने भी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एनटीपीसी कर्मी अज्ञात मिश्रा के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के महासचिव प्रमोद द्विवेदी, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, विजय गुप्ता, उदय उपाध्याय, रिंकेश उपाध्याय और सूरज प्रजापति सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन ईवा के महासचिव आशुतोष कुमार सिंह ने किया। अंत में पूजा समिति के अध्यक्ष एन.एस. कोरंगा ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Blog single photo

.



Second Advertisement
Second Advertisement

Top