Breaking News
धंधरौल बांध पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, डीएम - एसपी ने विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण || महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंडलायुक्त || न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम || त्योहार पर भी नहीं मिला मानदेय, शिक्षामित्रों में आक्रोश || छह जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सात जन्मों तक साथ निभाने की खाई कसम || सांप के काटने से छह वर्षीय छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम || मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष कैंप, एसडीएम ने किया निरीक्षण || रिहंदेश्वर धाम में सजी सांस्कृतिक संध्या, बाल कलाकारों ने बांधा समां || प्राचीन हनुमान मंदिर में दुर्गा पूजा का शुभारंभ || नवरात्र की सप्तमी पर निकली भव्य कलश यात्रा
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

पात्र मतदाताओं के आवेदन की प्रक्रिया का लिया जायजा, 24 अक्टूबर को फिर लगेगा विशेष कैंप

दुद्धी(सोनभद्र)। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत 17 अक्टूबर को मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए दुद्धी तहसील क्षेत्र के निर्धारित मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी दुद्धी **अशोक कुमार गुप्ता** ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर कैंप की व्यवस्थाओं और मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों और युवा मतदाताओं को फॉर्म-6 भरकर आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा निर्वाचक नामावली को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।

• 24 अक्टूबर को फिर चलेगा विशेष अभियान

निरीक्षण के दौरान **एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता** ने संबंधित कर्मचारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अगला विशेष अभियान 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा, जबकि एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर को निर्धारित है। प्रशासन ने अपील की है कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें। इस दौरान लेखपाल दुद्धी **सुशील कुमार पांडेय**, पवन अनुदेशक, सीता, अवधेश, दुष्यंत तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement

Top