Breaking News
धंधरौल बांध पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, डीएम - एसपी ने विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण || महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंडलायुक्त || न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम || त्योहार पर भी नहीं मिला मानदेय, शिक्षामित्रों में आक्रोश || छह जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सात जन्मों तक साथ निभाने की खाई कसम || सांप के काटने से छह वर्षीय छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम || मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष कैंप, एसडीएम ने किया निरीक्षण || रिहंदेश्वर धाम में सजी सांस्कृतिक संध्या, बाल कलाकारों ने बांधा समां || प्राचीन हनुमान मंदिर में दुर्गा पूजा का शुभारंभ || नवरात्र की सप्तमी पर निकली भव्य कलश यात्रा
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• रथ, रोड लाइट और गाजे-बाजे के साथ निकली कृष्ण बारात, डीजे की धुन पर झूमे बाराती

बीजपुर(सोनभद्र)। स्थानीय बीजपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी में आयोजित रासलीला के दौरान शुक्रवार की शाम भगवान श्रीकृष्ण की भव्य बारात निकाली गई। डीजे की धुन, भांगड़ा पार्टी और आकर्षक रोड लाइटों से सजी बारात एनटीपीसी स्वागत द्वार से प्रारंभ होकर मोटर गैरेज, दूदहिया माता मंदिर होते हुए सब्जी मंडी स्थित रामलीला मैदान पहुंची। रथ पर सवार भगवान श्रीकृष्ण आकर्षण के केंद्र रहे, जबकि विवाह के लिए आए दूल्हों की गाड़ियां रथ के पीछे चल रही थीं। बारात देखने के लिए हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे उमड़ पड़े। जगह-जगह बारात का जोरदार स्वागत किया गया और पूरे बाजार में उत्सव का माहौल रहा।


Blog single photo

• असहाय परिवारों की छह कन्याओं का हिंदू रीति-रिवाज से कराया विवाह

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बृज किशोर मोदनवाल उर्फ पप्पू ने बताया कि परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी असहाय परिवारों की छह कन्याओं का विवाह कराया गया। इस पुनीत कार्य में एनटीपीसी सीएसआर, संविदा कर्मियों, बाजार के व्यापारियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। विवाह कार्यक्रम आचार्य आदर्श कुमार शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न कराया। परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों में राहुल पुत्र सूरज लाल (सिरसोती) और सुखवंती (सिरसोती), वीर (बचरा) और सुंदरमणि (चपकी), ज्ञान प्रकाश पुत्र राजेंद्र प्रसाद (रासपहरी) और सुषमा कुमारी (चपकी), छोटू पुत्र मलंगी (सिंदूर) और रेनू कुमारी पुत्री कन्हैया लाल (बीजपुर पुनर्वास), विनय कुमार (विंढमगंज) और रेखा कुमारी (बरखोह), अनिरुद्ध कुमार (नेमना) और शैला (अंजानी) शामिल रहे। सभी जोड़ों ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं। समाजसेवी रामाज्ञा सिंह और अमरेश तिवारी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। कमेटी की ओर से सभी कन्याओं को गृहस्थी का आवश्यक सामान देकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए रामलीला कमेटी की सराहना करते हुए बधाई दी। सुरक्षा व्यवस्था में उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। कमेटी के वालेंटियर हेमंत साव, संतोष यादव, जयप्रकाश पांडेय, राजवीर गुप्ता, युवराज गुप्ता, बग्गा सिंह और विशाल मोदनवाल ने व्यवस्थाएं संभालीं। इस अवसर पर विनोद गर्ग, रविंद्र गुप्ता, सीताराम शर्मा, लल्लन सिंह, कमलेश, योगेन्द्र चौबे, प्रेमचंद गुप्ता, नागेन्द्र सिंह, मुन्ना प्रसाद सहित हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे।



Second Advertisement
Second Advertisement

Top