Breaking News
धंधरौल बांध पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, डीएम - एसपी ने विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण || महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंडलायुक्त || न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम || त्योहार पर भी नहीं मिला मानदेय, शिक्षामित्रों में आक्रोश || छह जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सात जन्मों तक साथ निभाने की खाई कसम || सांप के काटने से छह वर्षीय छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम || मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष कैंप, एसडीएम ने किया निरीक्षण || रिहंदेश्वर धाम में सजी सांस्कृतिक संध्या, बाल कलाकारों ने बांधा समां || प्राचीन हनुमान मंदिर में दुर्गा पूजा का शुभारंभ || नवरात्र की सप्तमी पर निकली भव्य कलश यात्रा
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• दो दिन में भुगतान की मांग, विभागीय लापरवाही से आर्थिक संकट का आरोप

बीजपुर(सोनभद्र)। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत म्योरपुर ब्लॉक के शिक्षामित्रों को सितंबर 2026 का मानदेय अब तक नहीं मिलने से उनमें भारी निराशा और आक्रोश है। शिक्षामित्रों का कहना है कि नवरात्रि और दशहरा जैसे त्योहारों पर भी उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि अन्य ब्लॉकों में मानदेय भेजा जा रहा है। इस समस्या को लेकर शिक्षामित्रों ने बैठक कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराया। शिक्षामित्रों ने आरोप लगाया कि ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटर और विभागीय स्तर पर बरती जा रही लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। त्योहार के समय घर-परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए भी उन्हें पैसे-पैसे के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

• दो दिन के भीतर भुगतान कराने की मांग

शिक्षामित्रों ने अपने पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि त्योहारों से पहले हर हाल में मानदेय का भुगतान किया जाए। उनका दावा है कि शासन की ओर से सभी जिलों को धनराशि भी उपलब्ध करा दी गई है, इसके बावजूद म्योरपुर ब्लॉक के शिक्षामित्रों का मानदेय लंबित रहना चिंताजनक है। शिक्षामित्र संघ ने मांग की है कि दो दिन के भीतर लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान कराया जाए। बैठक में शिक्षामित्र संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हीरामणि विश्वकर्मा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष, महामंत्री और स्कूल अध्यक्ष राजेश सिंह सहित दर्जनों शिक्षामित्र उपस्थित रहे। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन फोन नहीं उठने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका।


Blog single photo

.



Second Advertisement
Second Advertisement

Top