Breaking News
धंधरौल बांध पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, डीएम - एसपी ने विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण || महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंडलायुक्त || न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम || त्योहार पर भी नहीं मिला मानदेय, शिक्षामित्रों में आक्रोश || छह जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सात जन्मों तक साथ निभाने की खाई कसम || सांप के काटने से छह वर्षीय छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम || मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष कैंप, एसडीएम ने किया निरीक्षण || रिहंदेश्वर धाम में सजी सांस्कृतिक संध्या, बाल कलाकारों ने बांधा समां || प्राचीन हनुमान मंदिर में दुर्गा पूजा का शुभारंभ || नवरात्र की सप्तमी पर निकली भव्य कलश यात्रा
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• भारी वाहनों से प्रतिमा विसर्जन पर रोक

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। आगामी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने धंधरौल बांध स्थित विसर्जन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, सड़क मार्ग, बैरिकेडिंग, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विसर्जन स्थल पर पर्याप्त साफ-सफाई कराने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चितकरने और लोक निर्माण विभाग को सड़क के गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।

• गहरे पानी वाले स्थानों पर लगेंगे चेतावनी बोर्ड, रूट डायवर्जन भी रहेगा लागू

जिलाधिकारी ने धंधरौल बांध में अधिक गहराई वाले स्थानों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग कराने और “सावधान! यहां पानी अधिक गहरा है, डूबने की आशंका है” जैसे चेतावनी बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित गोताखोरों और नावों की व्यवस्था समय से पूरी कराने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रतिमा विसर्जन के दिन यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा और विसर्जन के लिए आने वाले वाहन चुर्क की तरफ से वापस जाएंगे। भारी वाहनों से प्रतिमा विसर्जन की अनुमति नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि विसर्जन स्थल और आवागमन मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा सतर्क निगरानी की जाएगी।

उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर आशीष कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर मिश्रा, तहसीलदार अमित सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चुर्क सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement

Top