Breaking News
खबरें पढ़ें
दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम - सीओ ने किया निरीक्षण || ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस || कन्या पूजन, हवन और भंडारे के साथ मां दुर्गा की आराधना || गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार || रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति और उल्लास के साथ मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव || शिवद्वार मंदिर में चढ़ाए फूलों से बनेगी खुशबूदार अगरबत्ती || विराट कवि सम्मेलन, कवियों ने रचनाओं से सामाजिक एकता और इंसानियत का दिया संदेश || हवन, कन्या पूजन और भंडारे के साथ नवरात्र का समापन || नवरात्रि मेले को लेकर यातायात डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित || सियार का आतंक: एक ही गांव में करीब 10 लोगों पर हमला
Sunday 18th October 2026 11:29:00 AM

सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल, दो आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• बाइक से साइड लेने को लेकर हुआ था विवाद, तीसरे आरोपी की तलाश जारी

घोरावल(सोनभद्र)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद घोरावल पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच की। जांच में सामने आया कि 16 अक्टूबर की रात कस्बे के मेन तिराहा से शिवद्वार रोड पर मोटरसाइकिल से साइड लेने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान तीन व्यक्तियों ने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मारपीट में शामिल व्यक्तियों की पहचान की।

पुलिस के अनुसार, मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है।




Second Advertisement
Second Advertisement

Top