Breaking News
खबरें पढ़ें
दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम - सीओ ने किया निरीक्षण || ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस || कन्या पूजन, हवन और भंडारे के साथ मां दुर्गा की आराधना || गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार || रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति और उल्लास के साथ मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव || शिवद्वार मंदिर में चढ़ाए फूलों से बनेगी खुशबूदार अगरबत्ती || विराट कवि सम्मेलन, कवियों ने रचनाओं से सामाजिक एकता और इंसानियत का दिया संदेश || हवन, कन्या पूजन और भंडारे के साथ नवरात्र का समापन || नवरात्रि मेले को लेकर यातायात डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित || सियार का आतंक: एक ही गांव में करीब 10 लोगों पर हमला
Sunday 18th October 2026 03:49:00 PM

बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Blog single photo
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• रामलीला देखकर घर लौट रहा था युवक, वाराणसी में घायल का चल रहा इलाज

बभनी(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी सामुदायिक मोड़ के पास बीती रात करीब 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सुरेश कुमार (21) पुत्र बिहारी, निवासी सुकरवन टोला बभनी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार हीरालाल (25) पुत्र भगवत सिंह, निवासी कनवां बभनी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सुरेश कुमार खोतोमहुआ में रामलीला देखकर अपने घर लौट रहा था, जबकि हीरालाल भी अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सामुदायिक मोड़ के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई।


Blog single photo

• तीन भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक, घर में मचा कोहराम

हादसे में गंभीर रूप से घायल हीरालाल को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, सुरेश कुमार अपने पिता का सबसे बड़ा बेटा था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और स्वजन दहाड़ मारकर रोने लगे। इस संबंध में बभनी के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



Second Advertisement
Second Advertisement

Top