Breaking News
खबरें पढ़ें
दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम - सीओ ने किया निरीक्षण || ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस || कन्या पूजन, हवन और भंडारे के साथ मां दुर्गा की आराधना || गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार || रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति और उल्लास के साथ मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव || शिवद्वार मंदिर में चढ़ाए फूलों से बनेगी खुशबूदार अगरबत्ती || विराट कवि सम्मेलन, कवियों ने रचनाओं से सामाजिक एकता और इंसानियत का दिया संदेश || हवन, कन्या पूजन और भंडारे के साथ नवरात्र का समापन || नवरात्रि मेले को लेकर यातायात डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित || सियार का आतंक: एक ही गांव में करीब 10 लोगों पर हमला
Sunday 18th October 2026 03:57:00 PM

डीएम का सख्त निर्देश: अधिकारी-कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे

Blog single photo
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• विधान परिषद निर्वाचन और ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी को लेकर डीएम ने जारी किए निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे उनकी अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत वाराणसी खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अनुसार 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होना सुनिश्चित है। वहीं, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) सहित अन्य निर्वाचन संबंधी कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं।

• निर्वाचन कार्यों और धार्मिक त्योहारों को देखते हुए आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों के साथ धार्मिक त्योहार भी चल रहे हैं। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।





Second Advertisement
Second Advertisement

Top