Breaking News
खबरें पढ़ें
दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम - सीओ ने किया निरीक्षण || ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस || कन्या पूजन, हवन और भंडारे के साथ मां दुर्गा की आराधना || गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार || रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति और उल्लास के साथ मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव || शिवद्वार मंदिर में चढ़ाए फूलों से बनेगी खुशबूदार अगरबत्ती || विराट कवि सम्मेलन, कवियों ने रचनाओं से सामाजिक एकता और इंसानियत का दिया संदेश || हवन, कन्या पूजन और भंडारे के साथ नवरात्र का समापन || नवरात्रि मेले को लेकर यातायात डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित || सियार का आतंक: एक ही गांव में करीब 10 लोगों पर हमला
Sunday 18th October 2026 10:54:00 PM

विजयादशमी पर 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

Blog single photo
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• जौनपुर के कलाकारों ने तैयार किया आकर्षक पुतला, पटाखों से सजेगा रावण

दुद्धी(सोनभद्र)। विजयादशमी के पावन पर्व पर कस्बे में भव्य आयोजन की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। इस बार स्थानीय रामलीला (टी.सी.डी.) खेल मैदान में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। विशालकाय पुतले में विभिन्न प्रकार के पटाखे लगाए गए हैं, जो रावण दहन के दौरान दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

• **जौनपुर के कलाकारों ने संभाली पुतला निर्माण की जिम्मेदारी**

विशालकाय रावण के पुतले का निर्माण जौनपुर से आए विशेष कलाकार कर रहे हैं। कलाकार इकलाख अपनी पत्नी और भांजे हसरत अली के साथ मिलकर पुतले को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कलाकारों ने बताया कि उनके अन्य सहयोगी प्रयागराज में भी रावण के पुतले तैयार कर रहे हैं। दुद्धी में काम पूरा होने के बाद वे प्रयागराज पहुंचेंगे। स्थानीय श्रीरामलीला कमेटी दुद्धी की देखरेख में होने वाले इस आयोजन में कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। रावण दहन के साथ ही क्षेत्र में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।




Second Advertisement
Second Advertisement

Top