SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। भाजपा विधायक भूपेश चौबे का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर साइबर अपराधियों द्वारा उनके परिचितों और अन्य लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। विधायक ने फेसबुक के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि उनका मोबाइल नंबर 8887151201 हैक हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस नंबर से कोई संदेश, आर्थिक मदद की मांग या संदिग्ध लिंक मिलने पर भरोसा न करें और न ही किसी को पैसे भेजें।
• साइबर सेल और स्थानीय पुलिस जांच में जुटी
विधायक की शिकायत पर सोनभद्र पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मुताबिक, शुरुआती जांच में आशंका है कि साइबर अपराधियों ने ओटीपी के जरिए रिमोट लॉगिन कर व्हाट्सएप अकाउंट का एक्सेस हासिल किया। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की टीम आरोपियों की पहचान करने तथा अकाउंट रिकवर कराने के प्रयास में जुटी है। विधायक ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की धनराशि की मांग पर पुष्टि किए बिना भुगतान न करें।