यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता
चोपन(सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के सरपटवा गांव में सियार के हमले से करीब 10 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सियार ने बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों पर हमला किया। एक बच्चे को बचाने पहुंचे उसके पिता पर भी सियार ने हमला कर दिया। हमले में लोगों के हाथ, पैर, पीठ और चेहरे पर चोटें आईं, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।
• एंटी रेबीज वैक्सीन लगाकर घायलों को भेजा गया घर
घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चोपन ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के बाद घर भेज दिया गया। एक ही गांव में कई लोगों पर हमले की घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।