Breaking News
खबरें पढ़ें
दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम - सीओ ने किया निरीक्षण || ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस || कन्या पूजन, हवन और भंडारे के साथ मां दुर्गा की आराधना || गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार || रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति और उल्लास के साथ मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव || शिवद्वार मंदिर में चढ़ाए फूलों से बनेगी खुशबूदार अगरबत्ती || विराट कवि सम्मेलन, कवियों ने रचनाओं से सामाजिक एकता और इंसानियत का दिया संदेश || हवन, कन्या पूजन और भंडारे के साथ नवरात्र का समापन || नवरात्रि मेले को लेकर यातायात डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित || सियार का आतंक: एक ही गांव में करीब 10 लोगों पर हमला
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• 18 से 21 अक्टूबर तक बड़े वाहनों की नो-एंट्री, 20 अक्टूबर से दोपहिया वाहनों पर भी रोक

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। नवरात्रि मेले के दृष्टिगत सोनभद्र पुलिस ने रॉबर्ट्सगंज में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन लागू किया है। जारी यातायात डायवर्जन सूचना के अनुसार, 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक बड़े वाहनों का प्रवेश रात 21:00 बजे के स्थान पर रात 24:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, 18 अक्टूबर को शाम 17:00 बजे से 21 अक्टूबर की रात 24:00 बजे तक चंडी तिराहा, धर्मशाला, बड़ौली और महिला थाना की ओर से शीतला चौक की तरफ ऑटो, टोटो और चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

• 20 अक्टूबर को दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध

पुलिस की सूचना के मुताबिक, 20 अक्टूबर को शाम 16:00 बजे से निर्धारित मार्गों से शीतला चौक की ओर दोपहिया वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सोनभद्र पुलिस ने आमजन से निर्धारित यातायात डायवर्जन का पालन करने और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। वाहन चालकों से अपील है कि यात्रा से पहले निर्धारित मार्गों और प्रतिबंधों का ध्यान रखें।




Second Advertisement
Second Advertisement

Top