Breaking News
खबरें पढ़ें
दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम - सीओ ने किया निरीक्षण || ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस || कन्या पूजन, हवन और भंडारे के साथ मां दुर्गा की आराधना || गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार || रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति और उल्लास के साथ मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव || शिवद्वार मंदिर में चढ़ाए फूलों से बनेगी खुशबूदार अगरबत्ती || विराट कवि सम्मेलन, कवियों ने रचनाओं से सामाजिक एकता और इंसानियत का दिया संदेश || हवन, कन्या पूजन और भंडारे के साथ नवरात्र का समापन || नवरात्रि मेले को लेकर यातायात डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित || सियार का आतंक: एक ही गांव में करीब 10 लोगों पर हमला
Monday 19th October 2026 04:58:00 PM

शिवद्वार मंदिर में चढ़ाए फूलों से बनेगी खुशबूदार अगरबत्ती

Blog single photo
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• सोन अर्थ ब्रांड से मिलेगी नई पहचान, 200 से अधिक महिलाएं अगरबत्ती बनाने में जुटीं

सोनभद्र। शिवद्वार मंदिर सहित सोनभद्र के प्रसिद्ध मंदिरों में भगवान को अर्पित किए गए फूल अब खुशबूदार अगरबत्ती बनाने के काम आएंगे। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 200 से अधिक महिलाएं मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से सुगंधित अगरबत्ती तैयार कर रही हैं। इन अगरबत्तियों को ‘सोन अर्थ’ ब्रांड के तहत आकर्षक पैकेजिंग के साथ बाजार में उतारने की तैयारी है। इससे मंदिरों के फूलों का सदुपयोग होने के साथ स्थानीय उत्पादों को नई पहचान और महिलाओं को आमदनी बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

• 11 स्थानीय उत्पादों से तैयार होगा लग्जरी गिफ्ट हैंपर

‘सोन अर्थ’ ब्रांड के तहत जल्द ही 11 उत्कृष्ट स्थानीय उत्पादों से तैयार लग्जरी गिफ्ट हैंपर लॉन्च किया जाएगा। इसमें मंदिरों के फूलों से बनी अगरबत्ती के साथ महिलाओं द्वारा तैयार साबुन और अन्य उत्पाद शामिल होंगे। बकरी के दूध, हल्दी-चंदन, नीम, एलोवेरा और तुलसी जैसे घटकों से साबुन बनाए जा रहे हैं। साबुन निर्माण से एक हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। उत्पादों की ब्रांडिंग के लिए जल्द लोगो लॉन्च किया जाएगा। इनके प्रचार के लिए होर्डिंग, हैंडबिल, पैम्फलेट और वीडियो प्रोमो का इस्तेमाल होगा। इस पहल का उद्देश्य सोनभद्र के स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement

Top